फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   festival

धनतेरस पर सवा सौ करोड़ से अधिक की हुई खरीदारी

Sat, 26 Oct 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
festival
धनतेरस पर सामानों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में गजब का उत्साह दिखा। देर रात तक खरीदारों भीड़ उमड़ी रही। व्यापारियों ने भी खूब चांदी काटी। बर्तन, सराफा, ऑटो, कार, ट्रैक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल आदि सामान खरीदने के लिए लोगों में होड़ सी दिखी। खरीदारी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। करीब 125 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तनों की बिक्री शुरुआती दौर में कम दिखी, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ने से दुकानों में अंदर से लेकर पटरी तक तिल रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

बर्तन की दुकानों पर ब्रांडेड स्टील के बर्तन और कुकर लोगों की पहली पसंद बने। एडवांस बुकिंग करा चुके ग्राहकों के साथ ही साइकिलों, मोटर साइकिलों और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को खरीदने के लिए शोरूमों पर खासी भीड़ रही। मिट्टी के दिए व अन्य सामान भी खूब बिके। पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश, हनुमानजी, चूड़ा, लइया, खील और मिठाई खरीदी जाती रही। कुम्हारों की बस्ती लालबाग और मझवा गांव के लोग सिर पर मिट्टी के बर्तन लेकर कॉलोनियों में बेचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 करोड़ का रहा बर्तन-कपड़ा कारोबार
जिले व नगर में सजी बर्तन और कपड़ों की बाजारों से लगभग 20 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है। थोक बर्तन कारोबारी कमल कौशल ने बताया कि इस बार बाजार में पिछली बार से अधिक रौनक बढ़ी है। बर्तनों में ब्रांडेड स्टील के बर्तन और कुकर खरीदने पर लोगों का अधिक जोर रहा। छोटे-बड़े तमाम स्टील के बर्तनों की खरीद अधिक रही।
15 करोड़ से अधिक रहा सराफा कारोबार
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, यह बात मंगलवार को हुई धनतेरस की खरीद में यथार्थ दिखी। सराफा कारोबारी रामजी सोनी कहते हैं कि नगर में लगभग 10 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और सिक्कों समेत मूर्तियों की बिक्री हुई है। उधर, देहात की बाजारों में भी धनतेरस पर तमाम लोगों ने कुछ न कुछ जरूर सामान खरीदा, जहां पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होना माना जा रहा है। इस बार बाजार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक नहीं हो पाया है।
वाहन बाजार में बूम, करीब 75 करोड़ की बिक्री
पर्व पर लग्जरी वाहन, फोर व्हीलर, बाइकों के शोरूम पर लोगों की भीड़ उमड़ी। बड़े कारोबारियों तरुण गुप्ता, अनुराग गर्ग, राजेश सिंह आदि की मानें तो दो हजार से अधिक बाइकें, 350 के करीब चार पहिया वाहन आदि की बिक्री देर रात तक होने का अनुमान है। इन सभी की कीमतें 75 करोड़ के करीब हो सकती हैं।

पटाखा बाजार सजा, बिक्री में तेजी
गुलाबबाड़ी और नरेंद्रालय में पटाखों की दुकानें सज रही हैं। इन पर मंगलवार की शाम से मजमा लगने लगा है। कम आवाज और दाम के सामानों की बिक्री अधिक है। फुलझड़ी, जलेबी, अनार, मस्ताब तथा रस्सी खरीदने पर बच्चों का जोर सबसे अधिक है। व्यापारी मुस्ताक, सुनील कहते हैं कि दीपावली की शाम तक तीन दिन बिक्री का लाइसेंस मिला है। करोड़ों के पटाखे बिकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed