{"_id":"92d439342b1722be41e6455b08213b5f","slug":"fast-unto-death-on-the-councilor-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आमरण अनशन पर सभासद की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन पर सभासद की हालत बिगड़ी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
इससे लोगों में पावर कार्पोरेशन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर सीताराम नाम जप शुरू किया है।
अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ नौ दिन से नगर पंचायत कार्यालय पर विद्युत संघर्ष समिति का धरना एवं आमरण अनशन चल रहा है। सोमवार को सभासद कन्हैया लाल त्रिपाठी आमरण अनशन पर बैठे।
मंगलवार को सभासद की हालत बिगड़ने लगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो परिणाम घातक हो सकते हैं। जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया।
मंगलवार से धरनास्थल पर ही अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए सीताराम नाम जप शुरू कर दिया है। धरना पर सुरेन्द्र पांडेय, पूर्व सभासद राम कुमार सेठ, डॉ. मगन लाल वर्मा, शेखर जायसवाल, आनंद जायसवाल, रवि शंकर आदि मौजूद थे।