फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmers have created ruckus with the activists due to the tractor rally, under house arrest

ट्रैक्टर रैली को लेकर सपाईयो संग किसानों ने काटा हंगामा, हुए नजरबंद

Thu, 28 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers have created ruckus with the activists due to the tractor rally, under house arrest
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के लिए सपा नेताओं समेत किसानों ने कई स्थानों पर हंगामा काटा। धारा-144 के बावजूद यह लोग दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती के साथ सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पवन पांडेय, आनंद सेन, रुश्दी मियां, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, अनूप सिंह, साकेत छात्र संघ अध्यक्ष आभाष यादव समेत किसान संघर्ष समन्वय समिति के माया राम वर्मा समेत कई नेताओं को घेरकर हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

पूरा बाजार व बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने ट्रैक्टर रैली को लेकर खासा जमावड़ा अपने गांव राजेपुर में कर रखा था, लेकिन जैसे ही तिरंगा लगे ट्रैक्टर आगे बढ़े पुलिस-प्रशासन ने घेर लिया और हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने इसकी आलोचना करते हुए प्रजातंत्र की हत्या बताया। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार किसानों ने तहसील के शहीद स्मारक स्थल पर किसान नेता कामरेड माता बदल के नेतृत्व में धरना दिया। संचालन जिला मंत्री अवध राम यादव ने किया।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन के जरिए भेजा। पुलिस कुछ ट्रैक्टरों को कोतवाली ले गई थी। जिन्हें शाम को उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संतोष सिंह, एडीएम प्रशांत, सीओ अजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक किसान नेता मया राम वर्मा और कुछ नेताओं को प्रशासन ने एक दिन पहले सोमवार शाम से ही उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को नजरबंद किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी किसान ट्रैक्टर लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में निकले लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा इन्हें जगह-जगह रोका व नजरबंद किया गया। सोहावल तहसील क्षेत्र में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ जो कानून बनाया है।
जनता उसका 2022 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। इस विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेता अनूप सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, जिला सचिव रोली यादव ,संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद आदि नेताओं के नेतृत्व में भी किसान ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
रुदौली तहसील क्षेत्र में पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने ट्रैक्टर रैली के दौरान कहा कि जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से किसी भी वर्ग के साथ जनहित का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।
मोहम्मद आरिफ आदि नेताओं के द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। सदर तहसील क्षेत्र में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो काला कानून किसानों के विरोध में बनाया गया है।
उसे जब तक वापस नहीं लिया जाएगा तब तक सपा किसानों के साथ आंदोलन करती रहेगी। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिव बरन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड,जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह व जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल आदि मौजूद रहे।
महानगर कमेटी द्वारा आयोजित गुलाबबाड़ी में किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन हामिद जाफर मीसम ने किया। सदर तहसील में ही एमएलसी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम किसान व पार्टी के नेताओं ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सियाराम निषाद , जिला सचिव श्रीनाथ निषाद आदि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव सोहावल और रुदौली तहसील में शामिल हुए। रानीबाजार प्रतिनिधि के ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास कर रहे मानसिंह को पूराकलंदर पुलिस ने उनके घर पर ही रोक दिया। कई अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की कोशिशें की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed