फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   farmers' electricity bill should be free

किसानों का बिजली बिल मुफ्त हो

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
farmers' electricity bill should be free
बीकापुर। कृषि बिल वापस लेने, किसान बचाओ खेत बचाओ, देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ.. नारे के तहत दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति व अखिल भारतीय किसान सभा ने शनिवार को तहसील के शहीद स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन

धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र ज्ञापन उप जिलाधिकारी केडी शर्मा के माध्यम से भेजा। राष्ट्रपति को भेजे गए मांग पत्र में कृषि बिल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा कराने, किसानों के लिए विद्युत बिल मुफ्त कराए जाने, रासायनिक खाद का दाम आधा करने, महंगाई पर रोक लगाने, श्रम कानून बहाल करने, गन्ने का मूल्य 700 रुपए प्रति कुंतल करने तथा बकाया भुगतान कराए जाने जैसी मांगे शामिल है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर वक्ताओं ने सरकार की नीति को जन विरोधी किसान विरोधी बताया और आलोचना की। कहा कि जब तक दिल्ली में किसानों का धरना कार्यक्रम चलेगा, तब तक अयोध्या जिले में उनके समर्थन में यह कार्यक्रम पूरे जिले में किया जाता रहेगा। धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक मायाराम वर्मा और संचालन किसान सभा के जिला मंत्री अवध राम यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में अपना दल बलिहारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल, किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, लोकदल के जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल, युवा लोकदल के अध्यक्ष राम शंकर वर्मा, सीपीएम के जिला सचिव माता बदल, किसान नेता राकेश वर्मा, किसान सभा के बाबूराम यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed