{"_id":"641f3bf0dbd784797e05637f","slug":"farmers-deserve-congratulations-for-vasudhaiva-kutumbakam-shahi-faizabad-news-c-13-1-148304-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुधैव कुटुंबकम के लिए किसान बधाई के पात्र : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुधैव कुटुंबकम के लिए किसान बधाई के पात्र : शाही
Sat, 25 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
कृषि मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के ईट राइट मिलेट मेले के स्टाल का निरीक्षण क
कहा-देश में किसान को कृषक ही नहीं अन्नदाता का दर्जा
राजकीय इंटर काॅलेजे में शुरू चार दिवसीय कृषि मेला
अयोध्या। कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 में वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया। इसके लिए हमारे कृषक भाई बधाई के पात्र हैं जिन्होंने भरपूर अन्न उत्पादन कर पूरे देश और अभावग्रस्त देशों के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। वे जीआईसी में आयोजित चार दिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोल रहे थे। यह मेला कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता के तहत श्री अन्न खेती पर आधारित है।
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे देश में किसान को कृषक ही नहीं अन्नदाता के रूप में दर्जा प्राप्त है। जब भी कोई नई फसल कटती है तो हमारे देश में उसके लिए त्योहार मनाया जाता है। सांसद लल्लू सिंह ने श्रीअन्न की खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। बीकापुर विधायक डाॅ. अमित सिंह चैहान ने अन्न की उपज बढ़ाने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता बताई। इसके पहले प्रभारी मंत्री व सांसद ने मेले का शुभारंभ किया और स्टालों का भ्रमण किया। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि श्री अन्न की खेती वैज्ञानिक ढंग से करके किसान भाई अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है। मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उपनिदेशक कृषि डाॅ. संजय कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट...
श्रीअन्न से बने उत्पादों का चखा स्वाद
मेले में किसानों ने श्री अन्य से बने ताजे पकौड़े आदि व्यंजन चखे। उन्हें श्री अन्न से बनने वाले पकवानों की जानकारी भी दी गई। स्टाल पर इनसे बने बिस्कुट आदि की बड़ी रेंज दिखी।
विज्ञापन
कृषि यंत्र रहे आकर्षण का केंद्र
मेले में जुताई और गन्ने की बोआई के लिए बनाए गए ट्रिलर, मड़ाई के लिए ट्रैक्टर पर लगी नई मशीन पर खासा फोकस रहा। यह मशीनें किसानों को छूट पर मिलेंगी।