फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   farmer murder

किसान की हत्या करके चारपाई समेत नदी में फेंका

Tue, 03 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
farmer murder
अयोध्या। लापता किसान की गला रेतकर हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में गोमती नदी में शव मिलने हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हालांकि प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर सोमवार को पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। साथ ही मामले में नामजद दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मवई के दुल्लामऊ गांव निवासी राजकरन यादव (45) थाना क्षेत्र के ही हंसराजपुर गांव में अपने मामा के यहां जमीन खरीदकर खेती करता था। शनिवार शाम खेत की रखवाली के लिए वह गया था लेकिन रविवार सुबह चारपाई समेत लापता हो गया।
विज्ञापन

चारपाई के स्थान पर खून के धब्बे मिले थे और कुछ दूर बह रही गोमती नदी के पास घसीटने के निशान मिले थे। नदी के किनारे एक चप्पल बरामद हुई थी। चश्मदीद के बयान के आधार पर परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। वहीं पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार सुबह सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना प्रभारी अरशद खान ने अयोध्या पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन गांव के निकट गोमती नदी से एक युवक की लाश मिली है।
मृतक के हाथ पर राजकरन लिखा हुआ था। सूचना पर मवई थाना के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव के साथ मृतक के भाई राजबक्स व गया बक्स वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की।

सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दो नामजद आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह व सूरज उर्फ सद्दू पासी को हिरासत में लिया गया। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed