फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmer

हायल पर्ची पर तौल के लिए मिलेंगे तीन और मौके

Mon, 21 Dec 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer
अयोध्या। इस बार गन्ना तौल पर्ची हायल पर उसी पर्ची पर तीन बार और तौल कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसानों को दौड़भाग करने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्वत: पर्ची अपडेट हो जाएगी। इसलिए गन्ना किसानों को निर्धारित अवधि में ही तौल कराने के लिए तत्पर रहना होगा।
विज्ञापन

इस बार गन्ना तौल के लिए एसएमएस पर्ची जारी की जा रही है। इसके लिए किसानों के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाता है। पर्ची जारी होने के 72 घंटे के भीतर यदि तौल नहीं हो पाती है तो संबंधित पर्ची हायल हो जाती है। बीते पेराई सत्रों में इस हायल पर्ची को अपडेट कराने के लिए गन्ना किसान को चीनी मिल, समिति व गन्ना विभाग के अधिकारियों तक भागदौड़ करना पड़ता था, लेकिन इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान पेराई सत्र में तय किए गए नियमों के अनुसार हायल हुई पर्ची दस दिन बाद स्वत: अपडेट होकर जारी हो जाएगी, जिसका एसएमएस किसान के मोबाइल पर भेजा जाएगा। यदि पुन: संबंधित पर्ची पर 72 घंटे में तौल नहीं हो सकी तो पर्ची पुन: हायल हो जाएगी और तीसरी बार भी दस दिन के बाद वह पर्ची अपडेट होकर जारी होगी। यदि तीसरी बार भी किसान पर्ची पर तौल नहीं करा पाएंगे तो वह पर्ची कैलेंडर में आखिरी में जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए किसानों को और सजग रहने की जरूरत है। पर्ची की जानकारी रखना होगा ताकि पर्ची हायल न हो सके और यदि हायल हो जाती है तो दस दिन के अंतराल पर गन्ना तैयार रखें ताकि पर्ची दोबारा हायल न हो और गन्ना सूखने न पाए।

जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि किसान अपना पंजीकृत मोबाइल फोन को हमेशा चार्ज रखें व रिचार्ज भी करते रहें, ताकि समय से पर्ची जारी होने का एसएमएस उन्हें प्राप्त हो जाय। साथ ही जिनका खाता संख्या पंजीकृत नहीं होगा, उनकी पर्ची जारी नहीं होगी। बताया कि किसान गन्ना पर्ची व अन्य समस्याओं को लेकर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 8004426681 पर कार्य अवधि में फोन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed