फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   farmer died in accident

टैंकर ने साइकिल सवार किसान को रौंदा

Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
अमरगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के सरवनपुर के किसान जगप्रसाद को सोमवार देर शाम भीखी का पुरवा गांव के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। उन्हें आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने टैंकर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

किसान जगप्रसाद खरीदारी के लिए साइकिल से अमानीगंज बाजार जा रहा था कि रास्ते में ही अचानक भीखी का पुरवा के पास टैंकर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक केंद्र खण्डासा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के गांव पहुंचते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खंडासा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर टैंकर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed