फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fake website and twitter account on name of ram mandir case registered

राममंदिर के नाम पर बनाया फर्जी ट्वीटर एकाउंट व वेबसाइट, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्ज कराया केस

Sun, 12 Apr 2020 08:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अयोद्धया
अमर उजाला नेटवर्क, अयोद्धया Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Apr 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
fake website and twitter account on name of ram mandir case registered
राम मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर के नाम पर फर्जी टि्वटर अकाउंट व वेबसाइट बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से दिल्ली में ट्रस्ट पंजीकृत कराया हुआ था। ट्रस्ट के पंजीकरण के पश्चात भारत सरकार द्वारा अयोध्या में अधिग्रहित की गई संपूर्ण भूमि से संबंधित समस्त चल व अचल संपत्ति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दी गई ।
विज्ञापन




ट्रस्ट ने 19 फरवरी 2020 को अपनी प्रथम बैठक में प्रस्ताव पारित करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नया घाट अयोध्या में खाता खोला। ट्रस्ट द्वारा अभी तक कोई वेबसाइट व ट्विटर संचालित नहीं किया गया है। ट्रस्ट ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश में धन संग्रह हेतु एक मात्र अधिकृत है। इस परिस्थिति में किसी भी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से संबंधित किसी भी कार्य के लिए अथवा किसी प्रकार का दान प्राप्त करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चम्पत राय ने बताया कि ट्रस्ट के संज्ञान में आया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु दिल्ली निवासी एक युवक द्वारा ट्रस्ट का लोगो लगाकर मंदिर निर्माण करने के लिए श्रीरामलला के नाम से टि्वटर अकाउंट व राम मंदिर अयोध्या के नाम से वेबसाइट बनाकर दान इकट्ठा किया जा रहा है, यह अवैध है।


उन्होंने मांग की कि राम मंदिर के नाम पर बनाए गए फर्जी वेबसाइट को तत्काल ब्लॉक करते हुए कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना रामजन्मभूमि में धारा 419, 420 ,463 ,465, 468 आईटी एक्ट 66सी, 66 डी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed