फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fake currency made trouble for postal workers

जाली नोट डाककर्मियों के लिए बने मुसीबत

Sun, 27 Nov 2016 10:07 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Fake currency made trouble for postal workers
फैजाबाद डाकघर में पुराने नोट बदलने के लिए लगी लोगों की कतार(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद डाक विभाग में जमा हो रहे पांच सौ व एक हजार रुपये के नोटों में जाली नोट भी निकल रहे हैं। प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में रकम जमा करते वक्त ऐसे नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं जिसकी भरपाई डाक कर्मियों को अपने जेब से करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि कोई भी कर्मी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मुख्य डाकघर, अयोध्या व चौक की एक-एक शाखा को छोड़ ज्यादातर उप डाकघरों में काउंटिंग कम फेक नोट डिटेक्टिंग मशीन नहीं लगी है।
विज्ञापन


ऐसे मामले सामने आने पर प्रवर डाक अधीक्षक ने सर्कुलर जारी कर डाककर्मियों से कहा है कि नकली नोट मिलने पर उसे अपने पास से न बदलें, पुलिस को इसकी सूचना दें। फैजाबाद मंडल में दो प्रधान डाकघर सहित 88 उप डाकघर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए जाने की घोषणा के बाद डाकघरों पर नोट एक्सचेंज करने व जमा करने वालों की कतार लग गई। ग्राहकों के अधिक दबाव के कारण जमा हो रहे नोटों का सत्यापन उतनी सूक्ष्मता से डाककर्मी नहीं कर पा रहे हैं।

इसका नतीजा रहा कि सरसरी तौर पर जमा हो रहे नोटों के असली/नकली होने में डाककर्मी गच्चा खा जा रहे हैं। नौ नवंबर से ही डाककर्मियों की जेब हर शाम को ढीली होनी शुरू हो गई। उप डाकघरों में जमा हो रहे नोटों को शाम को प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में जमा करने जब संबंधित डाकघर के कर्मचारी पहुंचते है तो पता चलता है कि इसमें पांच सौ और एक हजार के कई जाली नोट हैं। नौ नवंबर से ही ज्यादातर कर्मियों की यही पीड़ा है कि उन्हें अपने पास से रुपये जमा करने पड़ रहे हैं।


फेक करेंसी की सूचना मिली थी। डाककर्मी भी परेशान हैं। करेंसी चेक करने वाली मशीन खरीदने को उच्चाधिकारियों को पत्र भेज साढ़े आठ लाख रुपये की मांग की है। वैसे नकली नोट मिलने पर डाककर्मियों को पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
- रणवीर सिंह तोमर, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed