फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad remain closed today

आज बंद रहेगा फैजाबाद

Mon, 04 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को जिले भर मेें सभी दुकानें बंद रहेंगी। मरीजों को तकलीफ न हो, इसके लिए सिर्फ दवा की दुकानों के शटर दोपहर दो बजे के बाद खुल जाएंगे। रविवार को ये जानकारी प्रदेश बंद का आह्वान करने वाले संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्त ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मीडिया को दी। 
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश गुप्त ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर सराफा कारोबारी एक माह से अपनी दुकानें बंद कर चौक में शांतिपूर्ण विरोध जता रहे हैं। सराफा व्यापारी सौ से अधिक सांसदों को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बता चुके हैं, मगर केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के इस अड़ियल रवैए को व्यापारी अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोमवार को बंदी के दौरान सराफा एवं रेडीमेड कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा बजट के दौरान लगाए गए कर को वापस लेने की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, एक्साइज ड्यूटी लगने से केंद्र सरकार का कोई खास रेवन्यू तो नहीं बढ़ेगा, लेकिन सराफा व रेडीमेड व्यापारियों का बढ़ जाएगा। महामंत्री नीरज जायसवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारी हित के बजाय व्यक्ति विशेष के लिए काम कर रही है। ऐसी दशा में चार अप्रैल को फैजाबाद सहित पूरे प्रदेश में बंद की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। वार्ता के दौरान ज्ञान केसरवानी, दीपू मिश्र आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed