फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explosion in transformer kept near DM residence

Ayodhya News: डीएम आवास के पास रखे ट्रांसफार्मर में धमाका

Fri, 16 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Explosion in transformer kept near DM residence
चुंगी चौराहे के निकट ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद उठती आग की लपटें व आग बुझाने में जुटे अग्न
एक की हालत गंभीर, चाय, पान व टेलरिंग की दुकान जलकर राख
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के चलते हादसा होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत डीएम आवास की बाउंड्रीवॉल से सटे गद्दौपुर चुंगी चौराहा पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। उससे निकले तेल व आग की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक टेलर का काम करने व्यक्ति शत प्रतिशत जल गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिवारीजन लखनऊ नहीं ले जा सके।
चौराहे पर स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में दोपहर करीब ढाई बजे अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में कई तेज धमाकों के साथ ट्रांसफार्मर जलने लगा। इसका तेल व उसमें लगी आग आसपास फैल गई। घटना में ठीक ट्रांसफार्मर के बगल कपड़ों की सिलाई करने वाले, चाय का ठेला व पान की गुमटी पूरी तरह से जल गई। इसकी चपेट में आकर टेलर मास्टर राजकुमार (32) पुत्र राम सिंगार निवासी करम अली का पुरवा थाना कैंट, चाय दुकानदार मुकेश मौर्या (35) उर्फ जगदंबा निवासी करम अली का पुरवा थाना कैंट व वहां मौजूद आत्मराम (44) निवासी पूरे बलकार का पुरवा थाना पूराकलंदर व रामचेत (55) निवासी मऊ यदुवंशपुर थाना पूरा कलंदर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शत प्रतिशत झुलसे राजकुमार को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारजनों ने उसे लखनऊ ले जाने से इनकार कर दिया। गंभीर अवस्था में उसका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं घटना के समय पान की दुकान बंद कर दुकानदार कहीं गया था जिससे वह बच गया। जबकि उसकी गुमटी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड व पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज पुलिस की निगरानी में हो रहा है। अस्पताल में एक उपनिरीक्षक को देखभाल के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed