फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explosion in home and restaurant

घर व रेस्त्रां में धमाके, युवक के चीथड़े उड़े, पिता व बहनें झुलसीं

Wed, 09 Oct 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Explosion in home and restaurant
खंडासा के अंजरौली गांव में विस्फोट के बाद पड़ा मलबा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। खंडासा में मंगलवार शाम सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता व दो बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

जबकि पड़ोस के दो भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही आधा दर्जन मकानों को क्षति पहुंची है। उधर, पूराकलंदर में एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से छत व दीवारें ढह गईं।
विज्ञापन

साथ ही बगल की दुकानों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। दोनों मामलों में पटाखा से विस्फोट की बातें सामने आईं, मगर एसपी देहात ने फॉरेंसिक जांच में सिलेंडर फटने से हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडासा व अमरगंज प्रतिनिधि के अनुसार अंजरौली गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नवासे पर रह रहे शाह मोहम्मद के गांव के बीचोबीच स्थित घर में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके चलते पक्की ईंटों से बना पूरा मकान धराशाई हो गया। घर में ही टेंट हाउस की दुकान भी है।
विस्फोट इतना तेज था कि उनके पड़ोसी रामनारायण गुप्ता व रामदेव गुप्ता का मकान भी ढह गया। इसके अलावा पड़ोसी रूपबसंत गुप्ता के भी मकान की दीवार भी ढह गई।
हादसे में गुलाम मोहम्मद (32) पुत्र शाह मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि युवक के दोनों पैर व एक हाथ विस्फोट में उड़ गया।
वहीं, हादसे में मृतक के पिता शाह मोहम्मद (56) व उनकी दो बेटियां चांदनी (18) तथा सलमा (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आरके राय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। जांच के दौरान मलबे में वेल्डिंग मशीन व वेल्डिंग से संबंधित अन्य उपकरण कॉपर वायर आदि भी पाए गए।
सीओ आरके राय ने बताया कि घटना के समय गुलाम मोहम्मद की बहन गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। एक भरा हुआ सिलेंडर रसोई घर में रखा हुआ था। सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर अंजरौली के ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गुलाम मोहम्मद पटाखे का बड़े पैमाने पर कारोबार करता था।
पटाखा बनाने के दौरान ही यह घटना घटी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके की फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। बारूद की कहीं कोई गंध भी नहीं है। विस्फोट सिलेंडर से हुआ है।
उधर, पूराकलंदर थाना क्षेत्र में विकास नगर चौराहे पर बिंदे यादव का मकान है, जिसमें किराएदार रामजनम यादव ने रेस्टोरेंट खोल रखा है। बगल में राम सिंगार की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है।
सोमवार आधी रात रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्टोरेंट की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं और पड़ोसी दुकानदार राम सिंगार की दुकान की दीवार भी दरक गई। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो दुकान का शटर करीब 20 फीट दूर गिरा पड़ा था। अंदर धूल ही धूल थी।
सूचना पर पहुंची पीआरवी व थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में रखे अन्य चार सिलेंडरों को बालू फेंक कर आग लगने से बचाया। मंगलवार सुबह डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मानें तो अभी भी मामले की तह में जाने के लिए जांच की जा रही है।

वही क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया सिलेंडर फटने की वजह से ब्लास्ट हुआ लगता है। पूराकलंदर थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक रामजनम यादव ने घटना की सूचना की तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed