{"_id":"56eae1334f1c1b65258b4598","slug":"examination-room-found-a-sack-duplicate-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कक्ष में मिली एक बोरी नकल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कक्ष में मिली एक बोरी नकल सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विवि की मुख्य परीक्षा में गुरुवार को अमानीगंज के एक कालेज में उड़ाका दल ने कमरे के बाहर एक बोरी नकल सामग्री बरामद की है। यहां कुल 12 नकलची पकड़े।
जबकि कुलपति ने नौ कालेजों में छापे मारे तो कई जगह सीटिंग प्लान की खामियां पकड़ी। विवि परीक्षा की दोनों पालियों में उड़ाका दल ने पकड़े 51 नकलची पकड़े हैं।
विश्वविद्यालय की वर्ष 2016 की मुख्य परीक्षा के 9 वें दिन की परीक्षा में कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल द्वारा नकलविहीन परीक्षा के उद्देश्य से प्रथम पाली में 6 महाविद्यालय व द्वितीय पाली में 3 महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
अंबेडकरनगर के दशरथ वर्मा महाविद्यालय, देव इंद्रावती पीजी कालेज, डॉ अशोक स्मारक महाविद्यालय में सीटिंग प्लान सही नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि इस पुनीत कार्य में सहयोग करे और सीटिंग व्यवस्था यथाशीध्र दुरुस्त करें।
विज्ञापन
दूसरी पाली में भी सरदार पटेल डिग्री कालेज लारपुर अंबेडकरनगर के सीटिंग प्लान में खामी पाई गई। शंकर जी पीजी कालेज मठिया अंबेडकरनगर में कक्ष निरीक्षक का कार्य महाविद्यालय के शिक्षक से नहीं कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
वहीं श्रीराम आदर्श पीजी कालेज के औचक निरीक्षण में परीक्षा व्यवस्था सुचारु रुप से नहीं चलने पर केंद्राध्यक्ष को परीक्षा व्यवस्था ठीक करने हेतु स्पष्ट चेतावनी दी।
उधर, विवि द्वारा गठित उड़ाका दलों द्वारा विभिन्न जिलों अंबेडकरनगर, बहराइच, बाराबंकी, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोंडा एवं सुलतानपुर के विभिन्न महाविद्यालयों औचक निरीक्षण किया। इसमें प्रथम पाली में पं. अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय बहराइच में 4 बोरी नकल सामग्री को उड़ाका दल ने अपने कब्जे में लिया।
शांति देवी सुशांत डिग्री कालेज बहराइच में उत्तर पुस्तिकाओं में समान उत्तर की प्रथम दृृष्टया पुष्टि की गई इसके अतिरिक्त प्रथम पाली में अंबेडकरनगर के जेडीजेबी महाविद्यालय, खेमापुर में 3, आरएसपीजी कालेज दान्दूपुर सुखारीगंज में 1, प्रतापगढ़ के नारायन डिग्री कालेज परसपुर देवसरा में 4 नकलची पकड़े गए और केंद्राध्यक्ष नदारद पाए गए। गोंडा के भागीरथी कालेज में 3, केआरएस कालेज आफ हायर एजूकेशन में 1, लखनलाल शरण सिंह महावि में 1, आचार्य चाणक्य महावि महमूदपुर सेमरी में 2 नकलची पकड़े गए।
वहीं दूसरी पाली में अंबेडकरनगर के सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में 4 नकलची पकड़े गए एवं टायलेट से नकल सामग्री बरामद हुई जिसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को प्रेषित कर दी गईं।
वहीं, स्व. इंद्र बहादुर महाविद्यालय अमानीगंज में 12 नकलची पकड़े गए एवं कमरे के बाहर एक बोरी नकल सामग्री बरामद हुई। महाराणा प्रताप मझौली बीकापुर में 11 नकलची धर दबोचे गए।
प्रथम पाली में ग्रामोदय आश्रम पीजी कालेज सया अंबेडकरनगर में कार्य शिथिलता के कारण दो कक्ष निरीक्षक को हटाया गया। द्वितीय पाली में गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय मनकापुर गोंडा में 9 नकलची पकड़े गए। इस तरह दोनों पालियों में मिलाकर कुल 51 नकलची पकड़े गए।