{"_id":"5e0f747d8ebc3e87e577b1a3","slug":"exam-faizabad-news-lko5011193111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
अयोध्या। कनिष्ठ सहायक सामान्य चयन प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा चार जनवरी को होगी। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को बैठक की। कहा कि किसी भी परीक्षा जाम के चलते न छूटने पाए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पांच सेक्टर और 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पहले यह परीक्षा 24 दिसंबर 2019 को होने थी लेकिन स्थगित कर दी गई थी। पहली पारी में सुबह 10 से 11:30 बजे तक और दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी। केंद्रों पर 10,272 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल के जवान लगाए गए हैं।
बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने न पाए इसके लिए पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को विशेष इंतजाम करने के आदेश निर्गत दिए गए हैं। किसी भी चौराहे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र, दो फोटो और दो काला पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान संबंधित एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को भी विशेष में निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल को परीक्षा से जुड़ी संपूर्ण तैयारी समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।