फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   EVMs sealed in the strong room after counting

मतगणना के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई ईवीएम

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
EVMs sealed in the strong room after counting
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतगणना के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। देर रात तक जीआईसी में अफसर व कर्मचारियों का जमावड़ा रहा। इसके ईवीएम को सुरक्षित किए जाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

मतगणना का गुरुवार को देर शाम तक दौर रहा। मतगणना पूरी होने के बाद रेंडम विधानसभा वार पांच-पांच बूथों के वीवी पैट से प्रत्याशियों के मतों को निकाला गया। उसका मिलान ईवीएम में पड़े वोटों से किया गया।
विज्ञापन

इसको पूरा करने में रात हो गई। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। तब तक देर रात हो चुकी थी लेकिन अफसर व कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों के साथ यहां डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के मुताबिक मध्य रात्रि प्रयोग की गई ईवीएम को जीआईसी से कलेक्ट्रेट ले जाया गया। प्रयोग की गई ईवीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के साथ वीवी पैट को कलेक्ट्रेट के कक्षों में इसे सुरक्षित करवा दिया गया।
संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों ने इसे सील कर दिया। अब इन कक्षों को निर्धारित समय सीमा में खोला नहीं जाएगा। निर्वाचन विभाग शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के कार्यों को समेटने में जुटा रहा।

वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद ने बताया कि प्रयोग की गई ईवीएम मे मशीनों को कक्ष में सील कर दिया गया है। दूसरे काम निपटाए जा रहे हैं। चुनाव में मतगणना के बाद शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed