फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   EVMs in several booths polling started late

ईवीएम में खराबी से कई बूथों पर देर से शुरू हुआ मतदान

Mon, 27 Feb 2017 10:24 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
EVMs in several booths polling started late
विधानसभा चुनाव में सोमवार को मनोहर लाल स्कूल मतदेय स्थल पर ईवीएम खराब होने के कारण 7.50 मिनट तक नहीं हुआ मतदान इंतजार में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए सोमवार को कई ईवीएम में खराबी के कारण बूथों पर मतदान देर से शुरू हुआ। यह स्थिति शहर से देहात तक रही।  मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में ईवीएम पर प्रशासन का खास जोर रहा लेकिन एन वक्त पर जिले के दर्जन भर बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुए।
विज्ञापन


कई स्थानों पर मतदान शुरू होने के बाद भी मशीनों में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। इस दौरान मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। शहर क्षेत्र के बगल गद्दोपुर में मशीन की खराबी के कारण मतदान शुरू कराने में देरी हुई तो मनोहर इंटर कॉलेज पर बनाए गए बूथ की मशीन खराब होने के कारण वोटिंग सात बजकर 55 बजे शुरू हो पाया।
विज्ञापन


फार्ब्स इंटर कॉलेज में मशीन की खराबी के कारण 20 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई। अयोध्या के हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के कक्ष संख्या एक (दक्षिण) में सुबह आधे घंटे देर से मतदान शुरू हो सका। यहां तैनात मतदान कर्मी ईवीएम को ठीक नहीं कर पा रहे थे और मतदाता कतार में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारून ब्लॉक के रामदासपुर में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान आधे घंटे देर से शुरू हो सका तो गोसाईगंज के बूथ संख्या 64, 50 और 309 की मशीन में भी खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ।   मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कदनपुर बूथ 304 पर मतदान शुरू होने से दोपहर तक तीन-चार बार मशीन में आई खराबी को लेकर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने डीएम से शिकायत इसकी शिकायत की।


गोकुला बूथ संख्या 61 में मशीन की खराबी के चलते आधे घंटे मतदान बाधित रहा। रुदौली के बूथ संख्या 138 और 120 पर लगाई गई मशीनें खराब होने के  कारण मतदान प्रभावित हुआ। खराब मशीनों के कारण प्रशासन के अफसर भी हलकान रहे। इन मशीनों के स्थान पर दूसरी मशीनों को लगवाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाड़ियां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed