फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Everywhere the spirit of Jashn-e-Azadi

हर तरफ छाया जश्न-ए-आजादी का जोश

Mon, 15 Aug 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Everywhere the spirit of Jashn-e-Azadi
अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर स्कूली बच्चों व लोगों में उत्साह है। घर-घर तिरंगा अभियान में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया है। ऐतिहासिक व सरकारी भवन सजकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

आज सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह झांकियां सजाई जाएंगी। स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर रविवार को अवकाश के बाद भी जगह-जगह गीत-संगीत समेत नाटक आदि के रिहर्सल हुए। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम द्वारा कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम डाभासेमर में किया जाएगा। सुबह 8 बजे कलक्ट्रेट प्रांगण के साथ-साथ, सरकारी तथा गैर-सरकारी इमारतों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 14 अगस्त को कलक्ट्रेट प्रांगण में शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक मिथिलेश ने अपनी प्रस्तुति दी।
15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे कलक्ट्रेट प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन प्रेमचंद्र तिवारी व आराध्या गौतम के लोक गायन व नृत्य के साथ होगा।
ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम तथा कलक्ट्रेट परिसर एवं जनपद के सभी विभागों द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 8:30 बजे जनपद में स्थापित सभी शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 9 बजे जनपद की सभी मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वतंत्रता कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम अस्पताल अयोध्या, जिला संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर, कुष्ठ आश्रम अयोध्या, मूक-बधिर विद्यालय अयोध्या में फल वितरण किया जाएगा।
सुबह 11 बजे जिला कारागार के बंदियों को खाने के साथ फल एवं मिष्ठान वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ-निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ-साथ लोगों की परंपरागत एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव-शृंखला बनाई जाएगी। बताया कि सभी विद्यालयों, मुहल्लों से प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। जिसमें झंडा गीत एवं अन्य राष्ट्र भक्ति के गीतों का गायन होगा।
वन विभाग के नेतृत्व में सरकारी विभागों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पांच लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें से वन विभाग द्वारा 15 स्थानों पर 1.35 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी शितांशु पांडेय ने बताया कि इस दौरान जिले के सभी ग्राम पंचायतों में अमृत वन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम प्रधान (कुल 835 प्रधान) को 75-75 पौध वितरित कर दिए गए हैं।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या में वन विभाग द्वारा आयोजित समारोह में जिलाधिकारी की मौजूदगी में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही स्कूल की छात्राओं को पौध वितरित किए जाएंगे।
आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए लोगों में उत्साह है। रविवार को बच्चे परिजनों के साथ शहर से लेकर गांव तक अपनी पसंद के झंडे, तिरंगे के रंग की टोपियां, ब्रासलेट, बैच, गुब्बारा, माथे पर बांधने की पट्टी आदि खरीदते नजर आए।

शहर के चौक घंटाघर, रीडगंज, रिकाबगंज, सिविल लाइंस, नियांवा, गुद?ी बाजार, सुभाषनगर, फतेहगंज, नाका मुजफ्फरा, नाका चुंगी, मकबरा आदि प्रमुख स्थानों पर रंग-बिरंगे सामानों से दुकानें सजी रहीं। अधिकांश स्वदेशी सामान ही बाजारों में दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed