{"_id":"579264e14f1c1bac59c4b780","slug":"escort-vehicle-clashed-with-ssp-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी की कार से भिड़ी एस्कॉर्ट की गाड़ी, कप्तान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी की कार से भिड़ी एस्कॉर्ट की गाड़ी, कप्तान जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर नवीन सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को दोपहर एसएसपी की कार को पीछे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट से टक्कर लग गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
एसएसपी की कमर में चोट की सूचना पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने आवास पहुंच जांच की। जरूरी परामर्श दिया है। उधर, अतिक्रमण अभियान छोड़ डीएम ने भी एसएसपी के आवास पहुंच उनका हालचाल लिया।
एसएसपी मोहित गुप्ता अपनी सरकारी कार से बीकापुर कोतवाली जा रहे थे। उनके साथ पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी चल रहा था। सहादतगंज बाईपास के रास्ते इलाहाबाद हाईवे की ओर जा रहे एसएसपी की कार के चालक ने नवीन मंडी ओवरब्रिज पर अचानक ब्रेक मार दिया।
विज्ञापन
जिससे पीछे चल रही एस्कॉर्ट वाहन एसएसपी की कार में पीछे से जा टकराई। एस्कॉर्ट वाहन में उनके पीआरओ व सुरक्षा के जवान थे। हादसे की खबर पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने सभी को पुलिस आवास पहुंचाया।
मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलवा रही डीएम ने सीएमओ से बात की और डॉक्टरों का दल पुलिस आवास रवाना हो गया।
डीएम किंजल सिंह भी पुलिस आवास पहुंच गईं और हालचाल लिया। चिकित्सकों ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कमर के पास धूंस की चोट लगी है। जरूरी परामर्श दिया गया है।