फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry to Gulabbadi will now have to pay Rs 35

गुलाबबाड़ी में प्रवेश को अब देने होंगे 35 रुपये

Sat, 05 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Entry to Gulabbadi will now have to pay Rs 35
अयोध्या के गुलाबबाड़ी में बन रहा टिकट घर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर स्थित नवाब शुजाउद्दौला की संरक्षित इमारत गुलाबबाड़ी देखने के लिए अब लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। गुलाबबाड़ी में प्रवेश के लिए 35 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पुरातत्व महानिदेशालय के निर्देश पर गुलाबबाड़ी के मुख्य द्वार पर टिकट घर बनाया जा रहा है। इसमें टाइलेट ब्लॉक समेत कैंटीन की सुविधा मुहैया कराई जानी है। अप्रैल से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

शहर में नवाबकालीन तीन इमारतें पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित की गई हैं। इनमें नवाब शुजाउद्दौला का मकबरा, बहुबेगम का मकबरा व बनी खानम का मकबरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिले व शहर समेत सर्वाधिक बाहरी पर्यटक नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे गुलाबबाड़ी को ही देखने आते हैं। दरअसल, गुलाबबाड़ी संरक्षित इमारत होने के साथ एक पार्क का स्वरूप भी लिए हुए है। इसमें उद्यान विभाग की ओर से फूलों की खेती व गुलाबों की नर्सरी लगाई जाती है।
सर्दियों के मौसम में यहां तीन दर्जन से अधिक गुलाबों की वैरायटी पार्क में देखने को मिलती है। यह पर्यटकों व दर्शकों को आकर्षित करती है। इसको देखते हुए पुरातत्व महानिदेशालय, दिल्ली की ओर से गुलाबबाड़ी को देखने के लिए टैक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
गुलाबाबाड़ी के मुख्य द्वार पर टिकट विंडो व उत्तरी छोर पर टाइलेट ब्लॉक का निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में हैं। पार्किंग की व्यवस्था पहले की कर ली गई है। कार्यदायी संस्था एक माह में कार्य को पुरातत्व निदेशालय को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई को अमली जामा पहनाया जाएगा।

पुरातत्व महानिदेशालय के निर्देश पर नवाब शुजाउद्दौला के मकबरा गुलाबबाड़ी में प्रवेश पर अप्रैल से टिकट वसूला जाएगा। टिकट दर 35 रुपये होगी। टाइलेट ब्लॉक व टिकट घर बनाया जा रहा है। मार्च तक काम पूरा हो जाएगा।
-पीके गुप्ता, सहायक संरक्षण अधिकारी, पुरातत्व विभाग, सारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed