फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Engineers XI won titles

इंजीनियर्स इलेवन ने जीता खिताब

Sun, 14 Feb 2016 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 14 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
टी-20 टैलेंट सर्च क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे स्व. राकेश चंद्र कपूर पल्लू भइया मेमोरियल फैजाबाद प्रीमियर लीग एफपीएल-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल इंजीनियर्स इलेवन व एस्सार अनित सिंह बलरामपुर के बीच खेला गया, जिसमें इंजीनियर्स इलेवन ने एस्सार अनित सिंह को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि बसपा नेता बज्मी सिद्दीकी व रामकरन आर्य और विशिष्ट अतिथि नीरा कपूर व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद 51000 रुपये का पुरस्कार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद 31000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियर्स इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इजीनियर्स इलेवन के बल्लेबाज एसान जमान ने एक चौका व 3 छक्के की मदद से 33 रन, संकट ने एक छक्के की सहायता से 18 रन, अंकुर ने तीन चौके की मदद से 15 रन बनाए। एस्सार अनित सिंह बलरामपुर के गेंदबाज पंकज ने चार विकेट व अनु ने तीन विकेट तथा नरेंद्र ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्सार अनित सिंह बलरामपुर की टीम 19.1 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें आकाश ने दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
विज्ञापन


इंजीनियर्स इलेवन के गेंदबाज शिवम ने तीन विकेट व शंभू ने दो विकेट तथा संकटा, आयुश व राहुल ने एक-एक विकेट हासिल किया। फाइनल मैच में मैन ऑफ  द मैच अहसान जमान को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरिज शिवम, बेस्ट बालर, नवी को, बेस्ट विकेट कीपर राहुल केवलरमानी, बेस्ट बैटसमैन संकटा को जियोनी मैक्सिम सिक्सर का अवार्ड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छेक्के मारने वाले बल्लेबाज शिवम को दिया गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड विपिन चंद्रा को दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में फेयर प्ले ऑफ  द टूर्नामेंट का खिताब नीरजा चैलेंजर्स की टीम को दिया गया। आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर द्वारा अम्पायर पैनल में शामिल पांचों अम्पायर व एसयू यजदानी को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed