{"_id":"649343a777be4eb9a5069736","slug":"election-jila-yojana-faizabad-news-c-13-1-299624-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस
Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला योजना समिति के चुनाव में बुधवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। तीन पदों के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 25 जून को होगा।
जिला योजना समिति के तीन सदस्यों में एक महिला, एक अनुसूचित जाति और एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष पर नामांकन प्रक्रिया में महिला वर्ग से अर्चना पत्नी अभय कुमार, अनुसूचित जाति वर्ग से संजीव कुमार पुत्र रामभरोसे, ज्ञानमती पत्नी ओरौनी और अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट राम राज पत्नी राम गति और राम भवन ने नामांकन दाखिल किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है।
इन सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निकायों के कुल 169 पार्षद व सदस्य मतदान करेंगे। महिला सीट से केवल एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि दो अन्य सीटों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन दोनों सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। बताया कि मतदान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय कक्ष में होगा।