{"_id":"61897fa9453779080d48408c","slug":"elderly-died-due-to-current-son-scorched-faizabad-news-lko60356078","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बुजुर्ग की मौत, बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बुजुर्ग की मौत, बेटा झुलसा
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में गांव के ही एक किसान द्वारा लगाए गए विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका पुत्र झुलस गया।
कोतवाली क्षेत्र के कुशहा शिवतर गांव निवासी रामकेवल चौरसिया (60) पुत्र दुखी सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के समीप दूसरे व्यक्ति के गन्ने के खेत में पशुओं के लिए घास काटने गया था।
इसी दौरान गन्ने के खेत में लगाए गए विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से जमीन पर गिर पड़ा। पिता रामकेवल की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा पुत्र गंगाराम (42) तार से छुड़ाने लगा। जिसके चलते वो भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन
परिजन दोनों को सीएचसी बीकापुर लाए। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अनुराग गुप्ता ने रामकेवल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।