फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ekta of ABVP capture seat of president in Student union Saket

एबीवीपी की एकता का साकेत छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कब्जा

Thu, 08 Dec 2016 10:52 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ekta of ABVP capture seat of  president in Student union Saket
साकेत महाविद्यालय में जीत के बाद प्रमाण पत्र के साथ अध्यक्ष एकता सिंह - फोटो : अमर उजाला
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव-2016-17 में गुरुवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एकता सिंह 955, उपाध्यक्ष पद पर शुभेंदु प्रताप सिंह 671, महामंत्री रजनीश वर्मा 1203 व उपमंत्री पद पर नागेश प्रताप सिंह 827 मत पाकर विजयी हुए। चुनाव में सात हजार 962 मतदाताओं मेें महज 2760 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


चुनाव में विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर तो सपा समर्थित प्रत्याशी ने दो पदों पर कब्जा जमाया है, जबकि एनएसयूआई को किसी भी पद पर सफलता नहीं मिली। मतदान व मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


चुनाव के लिए सुबह नौ बजे से मतदान आरंभ हो गया लेकिन कड़ाके की ठंड के बीच शुरुआती दो घंटे तक मतदान धीमा रहा। मात्र दस फीसदी मतदाता ही मत डालने पहुंचे थे। 11 बजे से मतदान में तेजी आई तो दो बजे तक 2760 छात्र/छात्राओं ने मत डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई बजे से मतगणना आरंभ हुई तो देर शाम पांच बजते-बजते परिणाम की घोषणा शुरू हो गई। देर शाम तीन चक्रों में हुई मतगणना में सात हजार 962 मतदाताओं में 1596 छात्रों व 1164 छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।


मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एकता सिंह, उपाध्यक्ष पद पर शुभेंदु प्रताप सिंह, महामंत्री रजनीश वर्मा व उपमंत्री पद पर नागेश प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। प्राचार्य प्रदीप खरे, चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, अंजनी सिंह आदि चुनाव संपन्न कराने में जुटे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed