{"_id":"606612f48ebc3e8d35341361","slug":"eight-patients-found-corona-positive-faizabad-news-lko572243859","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गुरुवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8218 हो गई है।
इसमें सक्रिय मरीज 44 हो गए हैं। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की गुरुवार से शुरुआत हुई। जिले के 16 अस्पतालों में उत्साह के साथ 2425 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली।
किसी भी केंद्र से किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को 964 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 1789 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के कैंट में सर्वाधिक दो समेत नयाघाट, अमानीगंज के खंडासा हैरिंगटनगंज के डीहपुर व सराय मझरा, तारुन के पारा गरीबशाह व पूरा ब्लॉक के दर्शन नगर में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं जिले के चार जिला स्तरीय अस्पतालों समेत 16 अस्पतालों में 48 सत्रों में गुरुवार को टीकाकरण आयोजित किया गया। जिसमें 45 वर्षों से अधिक उम्र के 2425 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली खुराक ली।
सीएमओ ने बताया कि किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। उधर 28 दिन पूर्व टीके की पहली खुराक लगवा चुके लोगों को गुरुवार को दूसरी खुराक लगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुरू में पोर्टल भी सही से न चलने से टीकाकरण में कुछ दिक्कत हुई। वहीं, दूसरी खुराक को लेकर छह सप्ताह का समय मिलने की बात कहते हुए लोगों को वापस भी कर दिया गया। जिससे कुछ लोगों को निराशा हुई।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि पहले दूसरी खुराक के लिए चार सप्ताह का समय तय किया गया था। जिसे बढ़ाकर अब छह सप्ताह कर दिया गया है। इसलिए चार सप्ताह के बाद टीका लगवाने आये लोगों को लौटा दिया गया है। संवाद