फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight dead, including teacher from Corona, 234 positive

कोरोना से शिक्षक समेत आठ की मौत, 234 मिले पॉजिटिव

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight dead, including teacher from Corona, 234 positive
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की चपेट में बुधवार को एक शिक्षक व पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 234 संक्रमित पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 10621 हो गई है। उधर, 53 मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जाने से सक्रिय मरीज 1931 हो गई है।
विज्ञापन

सोहावल की मजनावां ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान नीरज यादव की बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। मवई में तैनात एक शिक्षक चुनाव ड्यूटी के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के लिए रेफर किया गया था। आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी होने से भर्ती नहीं किया जा सका। इस बीच तबियत और बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को जिले में 1040 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 234 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें राठहवेली, पूरा ब्लॉक के तिहुरा में पांच-पांच, कुमारगंज, साहबगंज, सुरसरि कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कनक विहार, कौशलपुरी में चार-चार, पूरे रजऊ, रेलवे स्टेशन, रामनगर, कंधारी बाजार, सहादतगंज, हौसलानगर, बछड़ा सुल्तानपुर, बरईपारा में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं। कुल सक्रिय 1931 मरीजों में से 1851 मरीजों को होम आइसोलेशन में व 80 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed