फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

बच्चों को बेहतर नागरिक बनाना स्काउटिंग का उद्देश्य

Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। बच्चों को तराश कर बेहतर नागरिक के रूप में देश को सुपुर्द करना ही स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य है। यह बात भारती इंटर कॉलेज में प्रादेशिक स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित बिगिनर्स कोर्स के दौरान जिला मुख्यायुक्त एवं प्रधानाचार्य डॉ. राम सुरेश मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अनूप मल्होत्रा ने बताया कि जिले में अप्रशिक्षित अध्यापक और अध्यापकों के लिए स्काउटिंग का यह परिचयात्मक कोर्स आयोजित किया जा रहा है। बीकापुर तहसील के अंतर्गत समस्त विद्यालयों के अध्यापकों को इस कोर्स के दौरान स्काउट गाइड का सामान्य इतिहास, विभिन्न संवर्ग, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत ,नियम, प्रतिज्ञा और अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस कोर्स में प्रशिक्षक के रूप में वंदना पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) एवं कनक श्रीवास्तव, डीएलएड प्रभारी मौजूद रहे। बिगिनर्स कोर्स में बीकापुर तहसील के 30 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ट्रेनिंग काउंसलर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला मुख्यालय आयुक्त संजीव पांडेय एवं स्काउट अध्यापक रूद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed