{"_id":"5e346a6f8ebc3e4b4102765e","slug":"education-faizabad-news-lko5059519168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में आज प्रतिबंधित रहेगें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में आज प्रतिबंधित रहेगें वाहन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर एवं आईईटी संस्थान में नो व्हीकल डे के तहत हर माह की पहली तारीख को परिसर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक फरवरी को गत माह की भांति मोटर चालित वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य नियंता ने बताया कि कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के निर्देशन में परिसर को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की अभियान को गति मिली है एवं इसकी सर्वत्र सराहना भी हुई है। इस तरह अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
प्रो. राय ने बताया कि प्रदूषण मुक्त इस अभियान से परिसर में सिर्फ साइकिल सवार एवं ई-रिक्शा की आवाजाही होगी। विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश कड़ाई के साथ पालन कराने के लिए कहा गया है।