{"_id":"63fd02562525039fd1056574","slug":"e-rickshaw-number-in-the-truck-smuggled-liquor-faizabad-news-c-13-1-106850-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रक में ई-रिक्शा का नंबर लगा शराब की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रक में ई-रिक्शा का नंबर लगा शराब की तस्करी
Tue, 28 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक से हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 1022 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई। बोतलें चालक के केबिन में बनाए गए गुप्त बॉक्स में छुपा कर रखी गई थी। ट्रक का नंबर फर्जी था। जांच में वह मुजफ्फरनगर के एक ई-रिक्शा का निकला। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि रौनाही पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी संख्या में शराब हरियाणा से बिहार जा रही है। सूचना के आधार पर रौनाही थाना प्रभारी संतोष सिंह व उनकी टीम ने कांटा चौराहा पर घेराबंदी की।
सोमवार भोर में करीब चार बजे संबंधित ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। चालक के केबिन में बने गोपनीय बॉक्स के अंदर से 44 गत्तों में विभिन्न ब्रांड की कुल 1022 बोतल शराब बरामद हुई। यह शराब केवल हरियाणा राज्य में ही बेचने के लिए ही वैध है।
विज्ञापन
बताया कि ट्रक के केबिन में तीन व्यक्ति बैठे मिले, जिनकी पहचान अमित निवासी गोरीपुर थाना बागपत जिला बागपत, निर्भय सिंह निवासी ढिढाला थाना परतापुर जिला मेरठ और श्यामवीर सिंह निवासी मुड़रह थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। इनसे जब ट्रक व शराब रखने व बेचने के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके।
मौके पर ट्रक पर अंकित नंबर को ई-चालान एप से चेक किया गया तो उक्त नंबर एक ई-रिक्शा का मिला जो प्रिंस निवासी अलमसपुर न्यू मंडी मुजफ्फरनगर का है। पुलिस ने शराब व ट्रक को कब्जे में लेकर तीनों को हिरासत में ले लिया। बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।