फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   During immersion statue generator fire, explosion, six injured

प्रतिमा विसर्जन के दौरान जनरेटर में लगी आग, विस्फोट से छह झुलसे

Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
During immersion statue generator fire, explosion, six injured
गोसाईगज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जनरेटर में आग लग गई। इसमें एक युवक समेत आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेरा गांव में सोमवार शाम को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखी हुई थी और उसी पर एक छोटा जनरेटर भी रखा हुआ था। जिसका तेल खत्म हो गया था।
विज्ञापन


उसमें तेल डाला जा रहा था। यह तेल प्रतिमा के सामने आरती के लिए रखे गए जलते दीपक पर छिटककर गिर गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते प्रतिमा पर लगाए गए परदे जलने लगे और जनरेटर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार ब्रजेश, बंटी, मोहित, शिवम, विकास, वैभव, मुकेश व विकास की मौसेरी बहन (छोटी लड़की) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आननफानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed