{"_id":"58af1bd14f1c1b2b69b26002","slug":"during-election-will-know-kasab-means-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में पता चलेंगे कसाब के मायने : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में पता चलेंगे कसाब के मायने : अखिलेश
फैजाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
रुदौली में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता ने कसाब का नया नारा गढ़ा है। हमने क से कबूतर पढ़ा है, कसाब के नए मायने का चुनाव में पता चल जाएगा। देश के प्रधानमंत्री श्मशान और कब्रिस्तान की बात करते हैं और हम लैपटॉप, स्मार्ट फोन और नौजवान की बात करते हैं।
मुख्यमंत्री गुरुवार को रुदौली नगर के पौशाला मैदान चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रेडियो और टीवी पर मन की बात करते हैं लेकिन जनता की बात वह नहीं समझ पाए, वहीं हम काम की बात करते हैं।
ढाई साल में बीजेपी के लोगों ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता ने कसाब का नया नारा गढ़ा है। हमने क से कबूतर पढा है क के मायने चुनाव में पता चल जाएगा। रमजान में ज्यादा बिजली देने और दीवाली में कम बिजली देने के आरोप पर कहा कि आप पता कर लेना हमने दीवाली में ज्यादा बिजली दी है। हर शहर को बिजली उपलब्ध कराई है। कहा कि रुदौली में भी 20 से 22 घंटे बिजली आती है।
विज्ञापन
गंगा मैया के बुलावे की बात करने वाले प्रधानमंत्री के काशी में 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। कभी-कभी नौजवान साइकिल का हैंडिल छोड़कर चलाते हैं। कांग्रेस का हाथ लग जाने से अब रफतार क्या होगी। इससे और दलों में बैचेनी बढ़ गई है। दो कुनबेे के गठबंधन पर कहा कि यह दो नौजवान नेताओं का गठबंधन है।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कोटेदारों के लिए अलग से कुछ करना पड़ा तो हम कुछ करके सभी गरीबों तक राशन पहुंचाएंगे। विधानसभा रुदौली में मां कामाख्या देवी मंदिर के पास गोमती नदी पुल बनवाकर अमेठी व मां के दरवार की दूरी कम कर दी है। गांव के लोगों को लोहिया आवास भी दिया है। इस बार सरकार बनने पर जो नही हो सका है उसे भी किया जाएगा।