{"_id":"63f9088fe4510f4b1f0d5c54","slug":"drug-ware-house-will-be-built-in-bikapur-from-nine-crores-faizabad-news-c-13-1-101704-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नौ करोड़ से बीकापुर में बनेगा ड्रग वेयर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नौ करोड़ से बीकापुर में बनेगा ड्रग वेयर हाउस
Sat, 25 Feb 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अभी तक किराए के भवन में चल रहे ड्रग वेयर हाउस को अब अपना भवन मिल जाएगा। शीघ्र ही बीकापुर पीएचसी परिसर में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ड्रग वेयर हाउस का निर्माण प्रारंभ होने की उम्मीद है।
कैबिनेट से अनुमति मिलने के बाद उक्त भवन की नीलामी भी हो चुकी है। ध्वस्तीकरण के बाद आवास विकास परिषद द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके बनने के बाद जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरण व दवाओं की आपूर्ति यहीं से की जाएगी।
जिलेवासियों के इलाज के लिए 14 सीएचसी, 28 पीएचसी, छह अर्बन पीएचसी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के अलावा चार जिला स्तरीय अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में पहले उनकी क्षमता के अनुसार पूर्व में दवाओं के लिए बजट आवंटित होता था और अस्पताल स्तर पर ही दवाएं खरीदी जाती थीं। भाजपा सरकार बनने पर उप्र मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की स्थापना की गई।
विज्ञापन
शासन से ही कॉरपोरेशन के जरिए अस्पतालों की डिमांड के अनुरूप दवाएं आपूर्ति की जाने लगी। इसके लिए किराए के भवन में ड्रग वेयर हाउस खोला गया। वर्तमान में यह हाउस आशापुर के निकट स्थित है। यहीं से जिलेभर के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति कराई जाती है। जगह की कमी व मानकों पर निर्माण न होने के कारण दवाओं के बेहतर रखरखाव में तमाम दिक्कतें आती हैं।
इस समस्या से निजात के लिए शासन ने बीते वर्ष ही जिला स्तर पर एक ड्रग वेयर हाउस बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए करीब नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण के लिए आवश्यक करीब 4000 वर्ग मीटर की जगह चिह्नित करने में काफी परेशानी हुई।शहरी क्षेत्र में कहीं इतनी जगह न मिलने पर बीकापुर में वर्ष 1914 में निर्मित पुरानी पीएचसी के परिसर का चयन किया गया।
यहां पर बना पुराना भवन काफी जर्जर होने से निर्माण के लिए इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया कराई गई। कैबिनेट से अनुमति लेकर ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी कराई गई है। करीब 15 लाख रुपये की बोली लगी है। ध्वस्तीकरण के उपरांत इसके निर्माण की राह आसान हो जाएगी। निर्माण कार्यों के लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
यह ड्रग वेयर हाउस दो तल का बनेगा। इसमें गोदाम, कार्यालय के साथ-साथ कोल्ड चेन कक्ष का भी शामिल होगा। निर्माण कार्य दो वर्ष में पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
करीब 9 करोड़ से ड्रग वेयर हाउस बीकापुर पीएचसी के पुराने भवन में बनना है। भवन के ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी हो गई है। ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यहीं से सभी अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरण व दवाओं की आपूर्ति होगी।
-डॉ. अजय राजा, सीएमओ