फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   drowened

खुदकुशी करने सरयू में कूदे युवक को बचाया

Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
drowened
रुदौली। मवई थाना क्षेत्र एक गांव के युवक ने सरयू में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन जल पुलिस व नाविक की सहायता से उसको सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

मवई क्षेत्र के रजनपुर गांव निवासी राम सिंह (22) पुत्र स्व. काशीराम ने मंगलवार को सुबह पिराने पुल से सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने युवक को पुल से छलांग लगाकर कूदते हुए देखा तो तुरंत जल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जल पुलिस तथा नाविक की बड़ी मेहनत करने के पश्चात युवक को सकुशल जीवित निकाला गया। जल पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। डूबते युवक की जान बचाने में जल पुलिस के जवान सुधीर सिंह, मुन्नालाल व पीएसी 32 के बाढ़ राहत कम्पनी के जुल्फिकार अली, दूधनाथ, शकील अहमद, राम अनंत, अमरेंद्र बहादुर सिंह, गोताखोर विक्रम मांझी, कमलेश मांझी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed