{"_id":"5f184f888ebc3e63e2368f09","slug":"drowened-faizabad-news-lko531914993","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर से बचने के चक्कर में नहर में गिरा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर से बचने के चक्कर में नहर में गिरा किशोर, मौत
विज्ञापन
गदुरही बाजार। छुट्टा मवेशी से बचने के चक्कर में एक किशोर नहर में गिरकर डूब गया। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के बिनायक पुर गांव की है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में जाल डालकर किशोर को खोजने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में मंगलवार शाम 5 बजे संदीप कुमार का पुत्र अजय कुमार अपने पशुओं को चराने नहर के किनारे गया था। वह नहर की सकरी पुलिया से क्रॉस कर रहा था, उसी समय छुट्टा पशुओं का झुंड सामने से निकल पड़ा, जिससे बचने के लिए वह इधर-उधर भागा और इसी बीच नहर में गिर गया।
पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने नहर में जाल डालकर उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।