{"_id":"64876b8fc4e431f7750c1af7","slug":"drm-railway-inspection-faizabad-news-c-13-1-285951-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विंडो ट्रेलिंग कर डीआरएम ने परखी रेल पथ की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विंडो ट्रेलिंग कर डीआरएम ने परखी रेल पथ की सुरक्षा
Tue, 13 Jun 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने सोमवार को लखनऊ-अकबरपुर वाया (अयोध्या कैंट) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया। वह अयोध्या व अयोध्या कैंट स्टेशन पर रुके और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षा और यात्री सुविधा में जो भी सुधार हो सकता है, उसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
विंडो ट्रेलिंग के दौरान डीआरएम ने रेलखंड के रेलपथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काॅशन आर्डर एवं ट्रैक फिटिंग की संरक्षा परखी। उन्होंने रसौली, बड़ागांव, अंडरपास गेट संख्या 132-सी/3 पर चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। साथ ही रुदौली से सोहावल के मध्य संपन्न रेल दोहरीकरण के कार्य का अवलोकन किया। अयोध्या कैंट स्टेशन पर रनिंग रूम, न्यू रनिंग रूम, लॉबी ,प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, टर्न ओवर पॉइंट, स्टेशन पर गुड्स शेड, कोचिंग डिपो एवं निर्माणाधीन वॉशिंग लाइन स्थल का निरीक्षण किया।
कार्यरत कर्मचारियों के ज्ञान को परखते हुए उनसे संवाद भी किया। अयोध्या स्टेशन पर स्टेशन के नवीन भवन निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था राइट्स के निदेशक पीके सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम एवं द्वितीय फेज के निर्माण के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक जयंत चौधरी, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा समेत मंडल के अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर भीड़ देख अधिकारों से पूछी वजह
साबरमती एक्सप्रेस लेट होने की वजह से प्लेटफार्म पर भारी भीड़ थी। जब डीआरएम ने भीड़ देखी तो अधिकारियों से इसकी वजह भी पूछी। डीआरएम ने कहा रेल लाइन का दोहरीकरण का कार्य होने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। जहां पर सिंगल लाइन है उसका असर आने वाली ट्रेन पर भी पड़ता है। बताया कि मार्च 2024 तक अकबरपुर-बाराबंकी रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। राइट्स द्वारा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का डीपीआर बनाया जा रहा है। इस महीने के अंत तक प्रधान कार्यालय को भेज दिया जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य शुरू हो जाएगी।