फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dozens of villages surrounded by Sarayu flooding

सरयू फिर उफान पर दर्जनों गांव बाढ़ से घिरे

Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
dozens of villages surrounded by Sarayu flooding
मीरनघाट में सरयू के बढ़ रहे जलस्तर से जलमग्न हुई झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल से आए पानी से सरयू फिर से उफान पर हैं। दो दिन से स्थिर नदी का जलस्तर रविवार की दोपहर से तेजी से बढ़ने लगा है। तेजी से बढ़ते हुए सरयू खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी में आई बाढ़ से कछार के क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


नदी के जलस्तर बढ़ने व थमने के तटीय क्षेत्रों के साथ अयोध्या-बिल्वहरिघाट व चिर्राखजुरी बंधे पर कारण कटान का खतरा भी गंभीर हो गया है। राजस्वकर्मियों की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर निगरानी कर कर रही है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल से आए पानी से उफनाई सरयू में आई बाढ़ का असर पखवारे भर से दिख रहा है। हालांकि नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ बढ़ोत्तरी ठहर-ठहर कर हो रही है। गुरुवार को नदी का जलस्तर लाल निशान पार कर तेजी से बढ़ने लगा था लेकिन शुक्रवार की मध्य रात्रि जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक बनी रही। दोपहर 12 बजे से जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के अवर अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि दोपहर 12  बजे जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शाम पांच बजे जलस्तर 93.015 मीटर पर दर्ज किया गया है।

आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर सोमवार को 93.100 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। सरयू में तेजी से बढ़ता जलस्तर तटीय इलाकों को अपने आगोश में समेटने लगा है। तेजी से बढ़ती बाढ़ से कछार के दर्जन भर से अधिक गांव पानी से घिर गए हैं। 

शहर के गुप्तारघाट के तटीय मीरनघाट, निर्मली कुंड, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों को छूकर निकल रही सरयू नदी में बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ के खतरे से भयभीत हो लोग घरों के सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।


सदर तहसील के पूरा व मया ब्लाक क्षेत्र के मूड़ाडीहा, पिपरी संग्राम, पूरे चेतन, उरदहवा, बाबा का पुरवा, मड़ना मांझा, बलुइया व काजीपुर मांझा जैसे गांवों बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी करने लगे हैं। राजस्व कर्मियों की टीम कैंप कर बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed