फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Documentary film to be made on the history of temple movement

मंदिर आंदोलन के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Documentary film to be made on the history of temple movement
अयोध्या। राममंदिर आंदोलन के 500 सालों के संघर्ष को सहेजा जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्तचित्र) बनाने की योजना तैयार की है। फिल्म में मंदिर निर्माण की जानकारी सहित 500 सालों तक चले संघर्ष की गाथा को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय विगत दिनों अयोध्या में हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है। इसके लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

राममंदिर के लिए 1528 से शुरू हुए संघर्ष का सुखद प्रतिफल 9 नवंबर 2019 को मिला। जब सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर-मस्जिद विवाद में राममंदिर के हक में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट का मानना है कि राममंदिर निर्माण के लिए हुए विराट संघर्ष व लाखों बलिदान के बारे में युवा पीढ़ी को भी जानकारी होनी चाहिए। आज जो मंदिर निर्माण हो रहा है यह सदियों के संघर्ष का प्रतिफल है।
इसीलिए ट्रस्ट ने 500 सालों तक चले मंदिर आंदोलन की एक-एक कड़ी को सहेजते हुए डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्तचित्र) बनाने की योजना तैयारी की है। इस फिल्म में मंदिर के लिए कब-कब संघर्ष हुए, क्या-क्या मुसीबतें आई सहित बलिदानियों की गाथा भी दर्शायी जाएगी।
इस फिल्म में मंदिर निर्माण की भी जानकारी होगी। राममंदिर निर्माण के हर एक चरण की ट्रस्ट द्वारा पहले से ही वीडियोग्राफी कराई जा रही है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू का जिक्र किया जाएगा।
फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी हैदराबाद तेलंगाना के निवासी विराट याज्ञिक को सौंपी गई है। इसकी मॉनीटरिंग ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि करेंगे। डॉक्यूमेंटी पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।
राम जन्मभूमि परिसर में एक संग्रहालय भी बनाया जाना है। इस संग्रहालय में राम, रामायण व अयोध्या को लेकर अनसुनी जानकारियां होंगी। इसको लेकर एक उपसमिति बनाई गई है।
जो परिसर में बनने वाले म्यूजियम को लेकर अपनी राय देगी। समिति राम से जुड़े तथ्य, साहित्य व पुरातत्व महत्व के अवशेषों पर काम करने वाले विद्वानों, इतिहासकार व लोगों को जोड़ेगी। रामकथा के मर्मज्ञ व अयोध्या के इतिहास के जानकारों से राय लेकर म्यूजियम के विस्तार के बारे में मंथन कर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

राममंदिर आंदोलन की गाथा को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्तचित्र) के जरिए सहेजा जाएगा। मंदिर आंदोलन के संघर्ष की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। खासकर युवा पीढ़ी को जरूर यह ज्ञात होना चाहिए कि अपनी अस्मिता व सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कितना बड़ा संघर्ष हुआ है। ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। - कामेश्वर चौपाल, ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed