फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Do not encroachment in front of shops: Commissioner

दुकानों के सामने न करें अतिक्रमण : कमिश्नर

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not encroachment in front of shops: Commissioner
अयोध्या। नगर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह कमिश्नर नवदीप रिणवा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फैजाबाद शहर के मुख्य बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व पाइलेट प्रोजेक्ट वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण को भी हटवाया गया। साथ ही व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे सुगम यातायात संचालन के लिए विचार-विमर्श भी किया। कमिश्नर ने कहा कि दुकानों के सामने किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कमिश्नर व एसएसपी ने सुरक्षा बलों के साथ चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जमुनिया बाग, रीडगंज आदि इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दोनों अधिकारियों ने सोमवार को लागू होने वाले पाइलट प्रोजेक्ट वन-वे ट्रैफिक को लेकर रास्तों का निरीक्षण किया व यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस इलाके में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी संभावित स्थानों को परखा गया। इस दौरान कमिश्नर नवदीप रिणवा ने व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, यह आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होगा। कहा कि आप अपने दुकानों के सामने किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, साथ ही किसी अन्य को अतिक्रमण करने दें।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर की व्यस्ततम जगहों पर सोमवार से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पर और संभावनाओं को लेकर अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चौक समेत अन्य भीड़ वाले इलाकों में पार्किंग की समस्या को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है, जल्द ही इस पर भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों व आमजन से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed