फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Diversion done on the Darshan Marg of Ramlala

Ayodhya News: रामलला के दर्शन मार्ग पर किया गया डायवर्जन

Mon, 27 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Diversion done on the Darshan Marg of Ramlala
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में कार्य की प्रगति और भावी योजनाओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय में बताया कि राम जन्म भूमि परिसर में जितने भी काम हो रहे हैं उनकी भौतिक प्रगति देखी गई और उनका लेखा-जोखा लिया गया। बताया कि मंदिर परिसर में एक साथ कई काम चल रहे हैं।

चंपत राय ने बताया कि परकोटा निर्माण के चलते राम मंदिर के दर्शन मार्ग में थोड़ा सा डायवर्जन किया गया है। बताया कि रामलला के दर्शनार्थी रंग महल बैरियर से ही राम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे और जहां वापस निकलते थे वहीं निकलेंगे।
विज्ञापन


परिसर के अंदर के रास्ते में थोड़ा सा डायवर्जन किया गया है क्योंकि परकोटा निर्माण का दायरा वहां तक आ रहा है। यह डायवर्जन अगले 1 वर्ष तक लागू रहेगा, जब तक कि परकोटे का काम पूरा नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि मंदिर की प्रकाश व्यवस्था पर भी अंतिम मुहर लग चुकी है। मंदिर की आंतरिक प्रकाश व्यवस्था कैसी होगी इस पर आम सहमति बन चुकी है। मंदिर की बाहरी प्रकाश व्यवस्था यानी कि फसाड की डिजाइन भी तैयार की जा रही है।

यह भी तय हुआ है कि तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के बगल में एक छोटा टॉयलेट ब्लॉक बनाया जाए। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। इसका स्थान भी आज चिन्हित किया गया है। यात्रियों के सामान कहां रखे जाएं, इसको लेकर भी चर्चा हुई।

मंदिर में उकेरे जाने वाले प्रसंगों के मॉडल भी अयोध्या पहुंचे हैं। महाराष्ट्र से एक चित्रकार प्रमोद कामले इन मॉडल को लेकर अयोध्या आए हैं। एक और चित्रकार मिट्टी का मॉडल लेकर आए हैं। इन मॉडल को भी बैठक में सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में नृपेंद्र मिश्र सहित ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, विभिन्न राज्यों से आए चित्रकार, मंदिर के आर्किटेक्ट सोमपुरा सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

राइट्स ने दिया भीड़ नियंत्रण का प्रजेंटेशन
रेलवे की संस्था राइट्स ने भी भीड़ नियंत्रण को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। अधिक संख्या में जब श्रद्धालु आएंगे तो भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ उनकी सुविधाओं को लेकर राइट्स ने अपने अनुभव समिति के समस्त साझा किए। राइट्स ने एक और निवेदन किया। अगले महीने 30 मार्च को रामनवमी है, इसमें 20 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आएंगे।

ऐसे में 27 से 31 मार्च तक श्रद्धालुओं की भीड़ के अध्ययन को कहा गया है।अयोध्या रेलवे स्टेशन, रामघाट हाॅल्ट व कटरा रेलवे स्टेशन सहित शहर के कम से कम 5 स्थान चिन्हित कर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रिपोर्ट तैयार करने का आग्रह किया गया है।

राजस्थान से रामलला की मूर्ति के लिए पहुंचे दो और पत्थर
चंपत राय ने बताया कि बैठक में राम लला की अचल मूर्ति पर भी चर्चा हुई। नृपेंद्र मिश्र को बताया गया कि अचल मूर्ति के लिए नेपाल, मैसूर सहित राजस्थान से भी दो पत्थर रविवार को अयोध्या आ गए हैं।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामसेवकपुरम जाकर उन पत्थरों का निरीक्षण किया और जांच के लिए उनका सैंपल भी लिया। अगले दो दिन में राजस्थान से एक शिलाखंड और आ जाएगा । संभवत: दक्षिण भारत से भी एक शिलाखंड आने की उम्मीद है।

जटायु की मूर्ति बनाने के लिए चार चित्रकारों का चयन
चंपत राय ने बताया कि जटायु के मंदिर निर्माण की चर्चा भी लगभग पूरी हो चुकी है। जटायु की मूर्ति बनाने के लिए चार चित्रकारों का चयन भी हो चुका है। जटायु किस भाव भंगिमा से बनेंगे। इस पर आज चर्चा की गई।


रामायण में जटायु के स्वरूप को लेकर अध्ययन भी किया गया है। जटायु की मूर्ति कांस्य की बनेगी। इसके लिए कितना कांस्य लगेगा इस पर चर्चा हुई। महर्षि अगस्त्य की भी प्रतिमा की भाव भंगिमा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed