फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District hospital urgently needs four specialist doctors

Ayodhya News: जिला अस्पताल को तत्काल चाहिए चार विशेषज्ञ डॉक्टर

Sat, 17 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
District hospital urgently needs four specialist doctors
- प्रमुख अधीक्षक ने अस्पताल संचालन की समस्या बताते हुए निदेशालय को भेजा पत्र
विज्ञापन

- फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिस्ट की मांग
पत्र में कहा इनके बिना स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन हो रहा है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। इन दिनों प्रदेश स्तर पर चिकित्सकों के तबादले चल रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग उठी है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने अस्पताल के ढंग से संचालन के लिए चार विशेषज्ञों की तत्काल तैनाती की मांग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय से की है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने शुक्रवार को यह पत्र निदेशालय को भेजा है। माना जा रहा है कि ट्रांसफर के इस दौर में जिला अस्पताल को यह विशेषज्ञ मिल सकते हैं, क्योंकि अयोध्या की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्यमंत्री तक बेहद गंभीर हैं। पत्र में कहा गया है कि अस्पताल में एक एनेस्थेसिस्ट, चेस्ट फिजीशियन, जनरल फिजिशियन और एक रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा मिल सके, साथ ही जांचें आदि प्रभावित न हों। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने कहा कि उम्मीद है कि निदेशालय जिला अस्पताल की आवश्यकताओं को समझते हुए अतिशीघ्र इन विशेषज्ञों की तैनाती करेगा।
विज्ञापन

फिजीशियन ने अभी नहीं किया ज्वाइन
जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी को दूर करने का काम शासन स्तर पर तेज हो गया है। ऐसे में अमेठी जिले की तिलोई सीएचसी पर तैनात फिजीशियन का तबादला जिला अस्पताल में कर दिया है। किंतु अभी उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही यह फिजीशियन भी यहां ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed