{"_id":"570be7604f1c1b02474a6b78","slug":"distribution-of-the-figurines-for-nativity-began-sriram-vhp","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्मोत्सव के लिए विहिप ने शुरू किया मूर्तियों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्मोत्सव के लिए विहिप ने शुरू किया मूर्तियों का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को प्रतिमाएं देते संत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के राष्ट्रव्यापी श्रीराम महोत्सव समारोह के लिए सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का वितरण शुरू किया। कारसेवकपुरम में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया गया। बुधवार से देशभर के सवा लाख गांवों में तीन दिन तक श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
सोमवार शाम करीब 4 बजे अयोध्या के कारसेवकपुरम में आयोजित समारोह में मूर्तियां वितरित करने की शुरुआत हुई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ अजेय भारत के निर्माण के लिए यह अनुष्ठान देश के सवा लाख गांवों में किया जा रहा है।
महंत कन्हैयादास ने कार्यकर्ताओं से विजय महामंत्र का संकल्प घर-घर में दिलाने का आह्वान किया। रंगमहल के महंत रामशरणदास ने कहा कि राम महोत्सव जैसे कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने वाले होते हैं। समारोह का संचालन धर्माचार्य संपर्क प्रमुख उमाशंकर मिश्र ने किया।
विज्ञापन
समारोह में महंत राम अवतार दास, महंत संदीप दास, रामशंकर दास रामायणी, लाल बहादुर यादव, रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पांडेय, अवध प्रांत के संगठन मंत्री भोलेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।