{"_id":"61a52af234d63f64d365f469","slug":"discussion-on-the-70-acre-master-plan-of-the-temple-complex-faizabad-news-lko606686348","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा राम मंदिर परिसर : मंदिर परिसर के 70 एकड़ के मास्टर प्लान पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा राम मंदिर परिसर : मंदिर परिसर के 70 एकड़ के मास्टर प्लान पर हुई चर्चा
Wed, 01 Dec 2021 10:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:05 AM IST
सार
नृपेंद्र ने मंदिर निर्माण के साथ-साथ परिसर के विकास की भावी योजनाओं पर भी मंथन किया। ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के समानांतर ही मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का खाका खींच रहा है।
विज्ञापन
राममंदिर परिसर में चल रहा निर्माण का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू हुई। बैठक के पहले दिन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इंजीनियरों ने वर्तमान प्रगति से उन्हें अवगत कराया। समयबद्ध तरीके से काम हो इस पर जोर रहा। साथ ही 70 एकड़ के मास्टर प्लान पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
नृपेंद्र ने मंदिर निर्माण के साथ-साथ परिसर के विकास की भावी योजनाओं पर भी मंथन किया। ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के समानांतर ही मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का खाका खींच रहा है। बैठक के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह रूटीन बैठक है जो हर माह होती है।
विज्ञापन
बैठक के पहले दिन इंजीनियरों ने अब तक हुए कार्योँ की प्रगति रिपोर्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की। सर्दी के मौसम में किस तरह काम की गति बरकरार रखी जाए इसको लेकर चर्चा हुई है। लक्ष्य है कि मंदिर निर्माण के समानांतर ही परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएं, इसका खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
70 एकड़ का लैंड स्केप कैसा होगा। कहां-कहां पौधरोपण किया जाना है इसकी रूपरेखा बनी है। मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, शौचालय आदि को लेकर भी चर्चा की गई। यात्रियों के सामानों को सुरक्षित रखने के लिए अमानती घर कितने और परिसर में कहां बनाए जाएंगे चर्चा हुई। परिसर को इको फ्रेंडली बनाने पर जोर है।
राममंदिर निर्माण के लिए रॉफ्ट का काम पूरा होते ही पत्थरों की आवश्यकता होगी इसलिए पत्थरों की आपूर्ति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ है। चंपत राय ने बताया कि राजस्थान से पत्थरों के आपूर्ति में अब कोई समस्या नहीं है। जनवरी माह से इनकी आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। बैठक में ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित एलएंडटी, टाटा व ट्रस्ट के इंजीनियर मौजूद रहे।