फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Disclosure of inter-state gang who cheated army by giving fake appointment letter

सेना का फर्जी नियुक्ति पत्र दे ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का खुलासा

Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of inter-state gang who cheated army by giving fake appointment letter
अयोध्या। जिले की पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर सेना व अर्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार किये जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

ये आरोपी मथुरा,अलीगढ़, प्रयागराज, राजस्थान व दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, 10 राजपत्रित अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र की कूट रचित प्रपत्र, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, फर्जी फिजिकल टेस्ट संबंधी प्रपत्र बरामद समेत पांच मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि सेना में नौकरी करने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह के कुछ लोग गुप्तारघाट के पास एकत्रित हैं। इस पर एक टीम बनाकर भेजी गई, जिसमें कंपनी गार्डन के पास से एक राजस्थान की गाड़ी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सात लोग सवार थे। एसएसपी का दावा है पुलिस ने जब इन लोगों के गाड़ी की तलाशी ली तो सेना में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र, 10 राजपत्रित अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र की कूट रचित प्रपत्र, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, फर्जी फिजिकल टेस्ट संबंधी प्रपत्र बरामद समेत पांच मोबाइल मिले।
पुलिस आरोपियों को कोतवाली कैंट ले आयी और पूछताछ की। एसएसपी का दावा है कि ये लोग सेना के नाम पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। ये देश के विभिन्न शहरों में रहकर अपना नेटवर्क चलाते थे।

एसएसपी के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान संतोष कुमार जनपद मथुरा, ओम प्रकाश प्रजापति राजस्थान, राकेश कुमार अलीगढ़, अश्वनी शर्मा अलीगढ़, अजीत प्रसाद राजस्थान, अनिल कुमार प्रयागराज व विनोद मौर्या दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed