फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DIG AP Singh got command of Ayodhya Range

डीआईजी एपी सिंह को मिली अयोध्या रेंज की कमान

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DIG AP Singh got command of Ayodhya Range
अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र केपी सिंह को पीएसी लखनऊ मुख्यालय में तैनात कर दिया गया। वहीं सोनभद्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एपी सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या रेंज के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के आईजी रहे कवींद्र प्रताप सिंह को अक्तूबर 2021 में अयोध्या रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया था। अपने आठ माह के कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग व कुशल नेतृत्व के लिए वह हमेशा सुर्खियों में रहे। उन्होंने अयोध्या समेत मंडल के सभी जिलों में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किया।
विज्ञापन

‘मेरी वर्दी-मेरी शान’ अभियान चलाकर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों में वर्दी के प्रति सजगता एवं उसकी महत्ता का भाव पैदा किया। जिले में हुए विभिन्न अपराधों के दौरान भी उनके अनुभवों से काफी मदद मिली। उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोनभद्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अरमेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वह 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। उनकी बेहतरीन सेवा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक भी दिया गया है। एसपी के रूप में जालौन में करीब 14 माह एवं कन्नौज में दो साल तक वह सेवा दे चुके हैं। इसके पूर्व वह सीओ के रूप में कुशीनगर, रायबरेली व वाराणसी में तैनात रहे हैं। पीएसी की 34वीं और 36वीं बटालियन में भी वह उप कमांडेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed