{"_id":"5edbbda48ebc3e902d0a9fbd","slug":"died-faizabad-news-lko5247616134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव में बकरी चराने गई महिला श्यामा देवी की गांव के ही कुछ लोगों ने मामूली विवाद में पीट-पीटकर मार डाला। महिला की मौत होने के बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र के अलावा बीकापुर और तारुन थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। पति ने पत्नी की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
राजौरा निवासी शिव कुमार पासी ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी श्यामा देवी (40) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के समीप सगरा के पास बकरी चराने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद गांव के विपक्षी कमलेश, उनकी पुत्री कंचन, अर्चना तथा परिवार के विनोद और मनोज से उनकी पत्नी श्यामा देवी ने उनके परिवार में आई किसी लड़की के बारे में पूछा।
इसी बात से आक्रोशित होकर विपक्षियों ने उनकी पत्नी श्यामा देवी की लात घूंसे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। जिला अस्पताल ले जाते समय श्यामा देवी की रास्ते में मौत हो गई। पति शिवकुमार मजदूरी करते हैं। मृतका के 6 बच्चे हैं। जिसमें 2 पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।