{"_id":"5eda6cba8ebc3e908e027957","slug":"died-faizabad-news-lko524615233","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। असकरनपुर बरई का पुरवा गांव निवासी किशोरी सुमन (17) पुत्री रामराज का शव संदिग्ध हालात में गुरुवार रात करीब 8 बजे गांव के समीप जंगल में पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। शाम को घर के समीप जंगल में नित्यक्रिया के लिए गई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका के पिता रामराज लुधियाना शहर में रोजी रोटी के सिलसिले में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण घर वापस नहीं आए हैं। घर में मां सुरमना देवी और एक बहन वंदना (16) और भाई देवेंद्र (25) व उनकी पत्नी मुनाऊ रहती थी।
घर से निकली मृतका सुमन जब काफी देर तक नहीं आई तो उसकी मां खोजने के लिए निकली। जंगल की तरफ जब गई तो पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटका देख बेसुध हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, कोतवाल इंद्रेश यादव, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।