{"_id":"5db44a5a8ebc3e93a553f7b5","slug":"died-faizabad-news-lko489023949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखे में विस्फोट से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पटाखे में विस्फोट से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
तारुन। तारुन बाजार में शनिवार सुबह मकान में रखे अवैध पटाखों में हुए जबरदस्त विस्फोट से एक वृद्धा बुरी तरह झुलसने के साथ ही उछलकर छत से नीचे गिर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
धमाके से मकान के साथ ही आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजे हिल गए और सड़क के दूसरी ओर स्थित पशु अस्पताल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। परिवारीजन घटना को छिपाने की कोशिश में लगे रहे।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम के साथ ही एटीएस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तारुन बाजार निवासी वेदप्रकाश उर्फ पप्पू गुप्ता के मकान की छत पर शनिवार सुबह नौ बजे पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया।
घटना के वक्त पप्पू की मां सुनता देवी (65) दीपावली के मद्देनजर घर में बोरे में रखे अवैध पटाखों को धूप दिखाने के लिए छत पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान वह पटाखों के ऊपर गिर गईं और धमाका हो गया।
विज्ञापन
धमाका इतना जोरदार था कि वह छत से हवा में उछलकर मकान के नीचे जा गिरीं। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। जबर्दस्त धमाके से आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजे हिल गए।
वेदप्रकाश के घर की छत पर बनी ईंट की रेलिंग भरभराकर ढह गई। परिवारीजन आनन-फानन में सुनता को सीएचसी तारुन ले गए। जहां डॉ. फिरोज अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकापुर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां डॉ. दीपक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से पुलिस को मेमो भेजने की बात सुनकर परिवारीजन शव लेकर वहां से चले गए। इसकी जानकारी पुलिस ने संबंधित उच्चाधिकारियों को दी। जबकि विस्फोट की जानकारी होते ही तारुन पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।
मगर उससे पहले ही सारा मलबा हटाकर जमीन व फर्श की गोबर से लिपाई कर दी गई। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर मृतका के पुत्र वेदप्रकाश उर्फ पप्पू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।