Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will also be able to bathe at the Ghats of Navya Ayodhya

अयोध्या: नव्य अयोध्या के घाटों पर भी स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

Thu, 16 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees will also be able to bathe at the Ghats of Navya Ayodhya
अयोध्या। रामनगरी में 1407 एकड़ में प्रस्तावित नव्य अयोध्या (टाउनशिप) में आवास विकास परिषद एक स्पंज सिटी भी विकसित करेगा। एक छोटी नदी के जरिए सरयू से नव्य अयोध्या को जोड़ा जाएगा। नव्य अयोध्या में सरयू धारा प्रवाहित की जाएगी और यहां घाट भी बनेंगे। स्पंज सिटी में वर्षा व बाढ़ के जल का संचयन भी होगा।
विज्ञापन


योजना के तहत नव्य अयोध्या तक सरयू नदी का पानी लाया जाएगा। इसके लिए एक छोटी नदी सरयू तक विकसित की जाएगी। यह नदी करीब चार किलोमीटर लंबी होगी। यहां घाट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


जो लोग सरयू स्नान के लिए नयाघाट तक नहीं जा पाएंगे वे नव्य अयोध्या के घाटों पर स्नान कर सकेंगे। यहां राम की पैड़ी की तर्ज पर हर रोज स्नान की सुविधा होगी। गर्मी के दिनों में जब सरयू नदी में पानी कम होता है तब इसमें पंप से पानी लाया जाएगा। इसके लिए पंपिंग स्टेशन भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पंज सिटी में सरयू व बाढ़ के पानी का संचयन भी किया जाएगा। इसके लिए रिचार्ज शाफ्ट यानि की 80-90 फीट गहरे तालाब व गड्ढे बनाए जाएंगे। इसमें बारिश का पानी एकत्र होगा और इसके जरिए पानी जमीन में चला जाएगा। इससे जल स्तर काफी बढ़ जाएगा। सरयू में बाढ़ आने पर तालाबों में पानी को संचित करने से बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। (संवाद)

ये है स्पंज सिटी योजना
स्पंज सिटी का सार इसके नाम में ही है। इसका मतलब है जिस तरह एक स्पंज यानी फोम काम करता है, वैसे ही बारिश के बाद एकत्र होने वाले पानी, बाढ़ के पानी को गड्ढे व तालाब में स्टोर किया जाएगा है।

ये पानी जमीन सोख लेगी। इससे बारिश या बाढ़ के पानी का सदुपयोग होगा। यह एक तरह से फ्लड मैनेजमेंट है। इससे बाढ़ और बारिश के पानी का सही तरह से निकास किया जाता है।

शोभा बढ़ाएगा हराभरा पिकनिक स्पॉट
नव्य अयोध्या में राम की पैड़ी की तर्ज पर पिकनिक स्पॉट भी विकसित किया जाएगा। स्पंज सिटी के 25 फीसदी भाग में ग्रीन एंड ब्लू वन विकसित होगा जो नव्य अयोध्या की शोभा बढ़ाएगा। इससे क्षेत्र में गर्मी भी कम रहेगी। यहां रामायण में वर्णित वृक्षों का रोपण किया जाएगा। लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था होगी। बैठने के लिए बेंच आदि के इंतजाम होंगे।

टाउनशिप को हरित पट्टी, सरयू वन और जल के साथ प्रस्तावित किया गया है। इसे स्पंज सिटी के सिद्धांत पर विकसित किया जाएगा। इसमें कुल मिलाकर 50 फीसदी ब्लू और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक ग्रीन स्पेस है।


टाउनशिप में समुचित जल निकासी, बाढ़ व बारिश के पानी के संचयन की भी व्यवस्था होगी। सरयू की घाटों की तरह यहां भी लोग स्नान कर सकेंगे।-ओपी पांडेय, अधिशासी अभियंता, आवास विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed