{"_id":"60fc58278ebc3e584c5725cd","slug":"devotees-take-bath-in-saryu-on-guru-purnima-faizabad-news-lko588328474","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर सरयू में स्नान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर सरयू में स्नान किया
विज्ञापन
अयोध्या। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामनगरी में शनिवार को भक्तों की काफी भीड़ भाड़ रही। सुबह से ही सरयू में स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान भारी भीड़ के चलते मंदिरों में लगी कतारों में कोविड प्रोटोकाल पूरी तरह से दरकिनार दिखा।
भीड़ में शामिल लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के ही पूजा अर्चना को आतुर दिखायी पड़ी। इतना ही नहीं वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद शनिवार को रामनगरी में अधिकांश दुकानें खुली रहीं और मठ व मंदिर भी लंबे समय बाद भक्तों से गुलजार दिखे।
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रामनगरी में ब्रह्ममुहूर्त से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने पावन सरयू में डुबकी लगा कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। नागेश्वरनाथ पर जहां जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा वहीं कनकभवन, रामलला, दशरथमहल सहित अन्य मंदिरों में भी उमस भरी गर्मी के बावजूद भक्तों की भीड़ जुटी दिखी।
विज्ञापन
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में तो हनुमंत लला का दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब दिखा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सांयकाल सरयू के तट पर विभिन्न समितियों द्वारा मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गई।
सरयू की महाआरती में शामिल होने के लिए भी भक्तों की लंबी कतार दिखी। उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद मुख्य मार्ग सहित इससे जुड़ने वाली गलियों में दिन भर जाम की स्थिति से लोग परेशानहाल रहे।