{"_id":"6b09c357a2df5d81c20fee31","slug":"hearing-on-the-one-lakh-rupee-application-adjourned-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164058-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक लाख रुपये की अर्जी पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक लाख रुपये की अर्जी पर सुनवाई टली
Fri, 27 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जब्त एक लाख रुपये अवमुक्त करने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई। अभियोजन की ओर से पुलिस अधीक्षक अयोध्या आशुतोष तिवारी के स्थानांतरण के कारण रिपोर्ट दाखिल नहीं हो पाई। यह याचिका आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की ओर से दाखिल की गई थी।
विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन एक्ट कोर्ट रजत वर्मा ने मामले में सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय की है। आरोपी टिन्नू 26 जून 2026 से जिला कारागार में बंद है। उसके नाका स्थित छात्रावास से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर हार्ड डिस्क निकाली थी।
पुलिस ने एक लाख रुपये जब्त किए थे, जिसे मंदिर चढ़ावा चोरी की धनराशि बताया गया। हालांकि, आरोपी का दावा है कि यह पैसा उसके पुत्र की शादी में मिले निमंत्रण का है।